Chandigarh University के गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा द्वारा 60 लड़कियों कि नहाते वक्त का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की ख़बर सामने आयी है.

Chandigarh University के गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा द्वारा 60 लड़कियों कि नहाते वक्त का वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की ख़बर सामने आयी है.

यूनिवर्सिटी प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर इस घटना को दबाने के भी आरोप लग रहे हैं.
ऐसे अपराधी हवा में नहीं पनपते, बल्कि हमारे समाज में हीं पलते हैं. इनके तत्व, इनके कण स्पष्ट रूप से हमारे समाज में मौजूद हैं.
अत्यंत निजी अवस्था और निजी संबंधों में हम महिलाओं के प्रति क्या विचार रखते हैं वह हमारे original self का अहम हिस्सा है. समाज का एक बड़ा तबका अपने original self में महिलाओं के प्रति अपराधिक विचार रखता है. वही तबका चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी हॉस्टल जैसी घटनाओं के लिए उत्तरदाई है.
यह अपराध जेंडर से परे जरूर है. पर इसकी जड़ें पुरुष मानसिकता में निहीत हैं.
Google अगले 72 घंटे में इन viral videos को सर्च किए जाने का आंकड़ा यदि जारी कर दे, तो यकीन मानिए हमारे समाज का एक अती घृणित चेहरा सामने आ जाएगा.
कठोरतम न्यायिक कारवाई के साथ-साथ जरूरी है कि सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए तत्काल बेहतर साइकोलोजिकल कॉउंसलिंग सुनिश्चित करे.

Comments