और हां अरविंद केजरीवाल IIT के छात्र रहे हैं.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार भारतीय नोटों पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगा दे.

विज्ञान का उद्देश्य बेशक Scientific Temperament को डेवलप करना रहा है.
पर तकनीक केवल "Capitalist Class" के लिए मुनाफा पैदा करने का यंत्र मात्र है. और तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य इनके मुनाफा के वास्ते "श्रमिक और सस्ते श्रमिक" पैदा करना है. तकनीक शिक्षा अपने आप को scientific temperament से अलग कर चुकी हैं.
विज्ञान और तकनीक में अब यह एक बुनियादी फर्क भी है.
विश्व भर का तकनीकी खेमा "सोशल साइंस" को तुच्छ समझता है. इसके पीछे भी पुजिंवाद का षड्यंत्र है. आज के समय में सोशल साइंस के विद्यार्थियों को अपने ‌विषय पर गर्व करने के लिए अतिरिक्त साहस की आवश्यकता होती है.
इसका राजनैतिक उपयोग कर एक ऐसा समाज बनाया गया जो राफेल के पहिए तले निंबू फोड़ने और नोट पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लगाने के प्रति सहज है और परिणाम से अनभिज्ञ.
दिलचस्प यह है की इसमें अरविंद केजरीवाल अन्य की तुलना में अक्सर बड़े खिलाड़ी साबित होते है.
दिल में बेशक हो, पर मोदी जी या अमित शाह कि हिम्मत नहीं हुई जो प्रेस कांफ्रेंस करके कह दे कि सरकार नोटों पर लक्ष्मी गणेश कि तस्वीर लगाने को सोच रही है.
और हां अरविंद केजरीवाल IIT के छात्र रहे हैं.

...आदर्श

Comments