औरतें

औरतें

तुम नही होती तो,
सुंदर नही होती गेहूं की बालियां
आसमान में बादल लटके नही दिखाई पड़तें
सौंदर्य की सभी कल्पनाएं अबोध होती
तुम नही होती तो,
कमजोर होती सृष्टि सारी
प्यार के दर्शन बौने होते
शक्ति की सिर्फ हिंसक परिभाषाएं होती
बेहद बदसूरत होती दुनिया
तुम नही होती तो!

 #Women's_Day 08/march/2025

...आदर्श

Comments