ठहरे हुए कदमों से चल रही है यह सरकार

 ठहरे हुए कदमों से चल रही है यह सरकार!

33% महिला आरक्षण बिल दशकों पहले पास हो जाना चाहिए था पर अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लगभग और एक दशक आगे धकेल दिया है. इसे अभी से ही लागू न कर पाने का एक भी ठोस तर्क नहीं दे पाई है यह सरकार.
बिल के अनुसार, पहले जनगणना होगी फिर परिसीमन होगा तब महिलाओं को सदनों में 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा.
मसला यह है कि, जनगणना 2021 में हो जाना था वह अबतक नहीं हुआ. परिसीमन 2026 में होना है जिस प्रक्रिया में 4-5 साल लग सकते हैं (Delimitation Commission का रिपोर्ट आने में), पिछली बार लगभग 5 साल लगे थे.
लगता है आरक्षण नहीं मृगतृष्णा हो जैसे!
ऐसे में अर्ज किया है.....
मोहब्बत में बुरी नियत से सोचा तुमने
वफ़ा के रास्ते हीं तुमने बेवफ़ाई की

21/sept/2023

....आदर्श

Comments